आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई पड़ता है?
आकाश का रंग नीला क्यों
सूर्य का प्रकाश श्वेत प्रकाश है और यह सात रंगों से मिलकर बना होता है। इन सात रंगों के तरंगदैर्ध्य अलग-अलग होते हैं। इनमें नीले रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे कम होती है। जिस रंग का तरंगदैर्घ्य जितना कम होता है, उसका परावर्तन उतना ही अधिक होता है।
जब प्रकाश की किरण हवा में तैरते धूल पर पड़ती है, तब धूल प्रकाश की किरणों को परावर्तित कर देती है। नीले रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे कम होने के कारण नीले रंग के प्रकाश किरण का परावर्तन सर्वाधिक होता है और यह पूरे आकाश में बिखर जाता है। यही कारण है कि आकाश का रंग नीला दिखाई देता है।
Post a Comment