राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन आम चुनाव के बाद होगा जारी, इस बार आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट!
Rajasthan police constable recruitment 2019
Rajasthan Police Constable Bharti 2019 : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल में रिक्त पदों पर होने वाली दस हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागु होने के कारण अब नई भर्तियां जारी नहीं हो सकेगी। हाल ही में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की गई थी। साल 2018 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए रिक्तियों में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए विभाग द्वारा 11 हजार के करीबन पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए विभाग ने रिक्तियों का विवरण जिलेवार माँगा है। जिलेवार रिक्तियां भरने के लिए पदों की संख्या तय की जाएगी। Rajasthan Police Constable Recruitment 2019 के लिए भर्ती अधिसूचना लोकसभा चुनाव के बाद ही जारी की जाएगी। पुलिस विभाग की तरफ से भर्ती को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019
राजस्थान पुलिस में साल 2018 में बड़ी संख्या में रिक्त हुए पदों को देखते हुए 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जारी की जानी थी। देखा जाए पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी नई भर्ती जारी किए जाने के बारे में बात कही थी। विधानसभा चुनाव और उसके बाद नई सरकार के गठन के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियां आ गई है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता में नई भर्तियां भी जारी नहीं हो सकती और नियुक्ति प्रक्रिया पर भी विराम लग जाता है। देखना ये होगा कि पिछली राज्य सरकार की तरह इसबार भी आयुसीमा में छूट मिल पाएगी या नहीं। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 18 से 23 वर्ष के आयु तक के अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होते हैं। विधानसभा चुनाव और राज्य में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती लम्बे समय के अंतराल पर खुलने के कारण छूट दी गई थी। इसबार पुलिस विभाग और राज्य सरकार आयुसीमा में छूट के लिए शायद मंजूरी नहीं दे। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। पिछली भर्ती में अभ्यर्थी न्यायालय की शरण में चले गए थे। न्यायालय ने पुलिस विभाग और सरकार को आदेश जारी कर, आयुसीमा में छूट दी गई थी।
Post a Comment