7 March 2019 Current Affairs | Daily Current Affairs | Current Affairs In Hindi

Daily Current Affairs

 Q.1. हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्प्रीति भारत और किस देश के बीच शुरू हुआ है ? 
a. श्री लंका 
b. म्यांमार 
c. बांग्लादेश 
d. इनमें से कोई नहीं

Q.2. हाल ही में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 पुरस्कार किसने प्रदान किये हैं ? 
a. उपराष्ट्रपति 
b. राष्ट्रपति 
c. प्रधानमंत्री 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.3. हाल ही में जारी फ़ोर्स की सूची के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन बने हैं ? 
a. वारेन बफेट 
b. बिल गेट्स 
c. जेफ़ बेजोस 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.4. हाल ही में बोलो एप किसने लांच किया है ?
a. अमेजन 
b. फेसबुक 
c. गूगल 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.5. हाल ही में NGO ग्रीनपीस इंडिया ने सबसे प्रदूषित शहर किसे घोषित | किया है ? 
a. कानपुर
b. वाराणसी 
c. गुरुग्राम 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.6. हाल ही में किस वर्ष साहित्य में दो नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे? 
a. 2020 
b. 2019 
c. 2021 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.7. हाल ही में भारत ने किस राज्य के लिए विश्व बैंक के साथ 25.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण समझौता किया है ? 
a. मणिपुर 
b. अरुणाचल प्रदेश 
c. छत्तीसगढ़ 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.8. हाल ही में दुनिया की सबसे कम उम्र की स्व निर्मित अरबपति कौन बनी हैं ? 
a. एला हेडन 
b. काइली जेनर 
c. एलियाना डे 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.9. हाल ही में hp ने किस राज्य में 3D प्रिंटिंग सेंटर बनाने की घोषणा की
a. गुजरात 
b. आंध्र प्रदेश 
c. कर्नाटक 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.10. हाल ही में किस मोटर कंपनी ने इंटरनेशनल सस्टेनेबिलिटी ग्रीन एरा पुरस्कार जीता है ? 
a. Hero 
b. TVS 
c. Honda 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.11. हाल ही में भारत और किस देश के बीच द्विपक्षी सैन्य अभ्यास अल नगाह आयोजित किया जाएगा ? 
a. इटली 
b. फ्रांस
c.ओमान 
d. इनमें से कोई नहीं
Q.12. हाल ही में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण का कार्यकारी अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ? 
a. समर्थ मित्तल 
b. एस ए बोबडे
c. उमंग जोशी 
d. इनमें से कोई नहीं
                                   pdf file download - click

...

....© 2018 GKToday

भारत ने राष्ट्रीय पोषण अभियान हेतु विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर के ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत ने 08 मई 2018 को राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर के ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए. यह धनराशि 0-6 साल के आयु वर्ग में बौनापन को कम करने के भारत सरकार के लक्ष्य वर्ष 2022 तक 38.4 प्रतिशत को कम करके 25 प्रतिशत करने में सहायता प्रदान करेगी.
राष्ट्रीय पोषण मिशन (पोशन अभियान) क्या है और ऋण इसका मदद कैसे करेगा?
  • राष्ट्रीय पोषण मिशन को पोशन अभियान भी कहा जाता है. पोषण अभियान का मुख्य तत्व विश्व बैंक द्वारा सहायता वाली एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) को मजबूत करना तथा बेहतर पोषण परियोजना को देश के सभी जिलों में लागू करना है.
  • प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2018 को झूंझुनू, राजस्थान में पोषण अभियान को लांच किया था.
  • यह अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 315 जिलों में चलाया जाएगा.
  • आईसीडीएस योजना के तहत स्तनपान कराने वाली महिला तथा 3 वर्ष तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण प्रदान किया जाता है.

    राष्ट्रीय पोषण मिशन (एनएनएम) के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र:
    •    इस परियोजना में पोषण आधारित सभी योजनाओं को शामिल कर दिया जाएगा तथा प्रदर्शन के आधार पर राज्यों, समुदायों, स्वास्थ्य कर्मियों आदि को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा.
    •    यह कार्यक्रम लक्ष्यों के माध्यम से बौनापन, अल्पपोषण, रक्त की कमी और जन्म के समय कम वजन वाले बच्चों के स्तर में कमी लाने का प्रयास करेगा.
    •    महिलाओं को 1000 कैलोरी तथा बच्चों को 600 कैलोरी उपलब्ध कराने पर काम किया जा रहा है.
    •    इस लक्ष्य को पूरा करने हेतु भोजन की पोषकता, स्तनपान के माध्यम से स्थायी समाधान, आहार विविधीकरण, मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, निगरानी को उच्चस्तरीय बनाना आदि उपायों पर ज़ोर दिया गया है.

    पृष्ठभूमि:
    राष्ट्रीय पोषण मिशन के माध्यम से कुपोषण से निपटने के लिए विभिन्न मंत्रालयों में चल रहे विविध कार्यक्रमों एवं योजनाओं में समन्वय स्थापित करने के साथ ही उनके लिए लक्ष्य निर्धारण में मदद मिलेगी.

    सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने हेतु विशेष काडर बनाया जायेगा 

    सेना में महिलाओं के लिए एक विशेष कैडर का निर्माण कर उन्हें कई क्षेत्रों में स्थायी कमीशन देने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. महिलाओं को लड़ाकू भूमिका छोड़कर बाकी भूमिकाओं में स्थायी कमीशन दिया जायेगा.

    सेना की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि साइबर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, सैन्य पुलिस कोर और सेवा चयन बोर्ड में विभिन्न पदों सहित कई क्षेत्रों में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने पर विचार किया जा रहा है.

    सेना में महिलाओं की वर्तमान स्थिति


    इस समय सेना महिलाओं को केवल सेना शिक्षा कोर (एईसी) और न्यायाधीश महाधिवक्ता (जेएजी) विभाग में ही स्थायी कमीशन देती है. सेना में अधिकतर महिलाओं की भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों के रूप में होती है और उनका कार्यकाल अधिकतम 14 साल का होता है.  वायुसेना में महिलाएं पहले ही लड़ाकू पायलट की भूमिका में आ चुकी हैं, जिसे सबसे महत्वपूर्ण स्थिति के तौर पर देखा जाता है जबकि सेना में महिलाएं अभी महत्वपूर्ण पदों पर नहीं दिखती हैं.

    महिलाओं को सेना में समान अवसर प्रदान करने के लिए वर्ष 2008-09 में नौसेना कंस्ट्रक्टर काडर तथा एजुकेशन ब्रांच की शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स बैच से सात महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिए जाने की स्वीकृति दी गई.

...

....© 2018 GKToday